Home » द्रष्टीकोण » जनता की उपेक्षा भाजपा को भारी पड़ी

जनता की उपेक्षा भाजपा को भारी पड़ी

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:20 March 2018 5:36 PM GMT
Share Post

श्याम कुमार

गोरखपुर एवं फूलपुर के लोकसभा-उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पराजय शर्मनाक तो मानी ही जाएगी, वह खतरे की गंभीर घंटी भी है। पदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से पतिक्रिया पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चूंकि अगले वर्ष लोकसभा का मुख्य चुनाव होना है, इसलिए स्वाभाविक रूप से इस उपचुनाव में हार का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने इस तथ्य की ओर ध्यान आकृष्ट किया कि इतना कम पतिशत मतदान हुआ है कि उससे जनता के मूड का सही निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। श्रीकांत शर्मा का यह कथन `दिल बहलाने को गालिब ये खयाल अच्छा है' वाला है। लेकिन इस शुतुरमुर्गी आचरण से संभावित खतरा न तो खत्म होगा और न टलेगा। वह बरकरार रहेगा तथा यदि उस खतरे का सही हल नहीं निकाला गया तो वह बहुत घातक सिद्ध हो सकता है। अभी-अभी भाजपा पूर्वोत्तर राज्यों में भगवा पताका फहरने से फूली नहीं समा रही थी। तय बात है कि पूर्वोत्तर राज्यों को नरेंद्र मोदी के शासन काल में पहली बार वैसा ही महत्व मिला, जैसा देश के बड़े राज्यों को मिलता है। वह निस्संदेह भाजपा की अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक उपलब्धि है। किन्तु वहां पर जनता के फैसले से उत्तर पदेश, बिहार, राजस्थान एवं मध्यपदेश के जनमत का आकलन नहीं किया जा सकता है।
जहां तक उत्तर पदेश का पश्न है, वास्तविकता यह है कि यहां की जनता में इस समय सत्ता पक्ष के पति घोर नाराजगी है। वह अपने को बुरी तरह उपेक्षित महसूस कर रही है। ऐसी ही नाराजगी भाजपा-कार्यकर्ताओं में भी है। सपा एवं बसपा के लुटेरे शासनकाल की लंबी यंत्रणा भुगतने के बाद जब उत्तर पदेश में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने और उन्होंने शुरू में अपनी सरकार का जो जबरदस्त इकबाल स्थापित किया, उससे जनता में सुख की लहर व्याप्त थी। उसे लग रहा था कि योगी आदित्यनाथ के रूप में उसे सचमुच मसीहा मिल गया है। पदेश की जनता योगी आदित्यनाथ में विराट व्यक्तित्व के धनी नरेंद्र मोदी की छवि देखने लगी थी। लेकिन योगी आदित्यनाथ से चूक यह हुई कि वह अपने उस इकबाल को उसी तरह कायम नहीं रख सके। नरेंद्र मोदी के साथ उनके लिए बहुत लाभदायक बात यह थी कि उन्हें नृपेन्द्र मिश्र एवं अजित डोभाल जैसे दो ऐसे सहयोगी मिल गए, जिनसे उन्हें बहुत मदद मिली। चूंकि भाजपा ने लोकसभा का पूरा चुनाव नरेंद्र मोदी के बल पर ही जीता था, इसलिए नरेंद्र मोदी को चुनौती दे सकने वाले सारे तत्व किनारे हो गए थे।
उत्तर पदेश में भिन्न स्थिति थी। यहां तो योगी आदित्यनाथ को अपनी योग्यता एवं कला-कौशल के बल पर ही अपने इकबाल की छवि कायम रखनी थी। किन्तु उन्होंने अपेक्षित सावधानी नहीं बरती। सपा-बसपा के शासनकाल में घोटालों एवं भ्रष्टाचार द्वारा सैकड़ों व हजारों करोड़ धन बटोरने वाले अफसर पहले की तरह महत्वपूर्ण पदों पर काबिज रहे और मलाई काटते रहे। जनता आशा कर रही थी कि सभी भ्रष्ट अफसर एवं कर्मचारी जेल भेजे जाएंगे तथा उनकी अवैध रूप से अर्जित की हुई समस्त सम्पत्ति जब्त कर ली जाएगी। अब तक के शासनकाल में ईमानदार अफसर एवं कर्मचारी अपनी उपेक्षा के आदी हो चुके थे और किनारे पड़े हुए थे। आशा की जा रही थी कि अब उन्हें महत्व दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी पकार सपा-बसपा के शासनकाल में जिन भ्रष्ट पत्रकारों व अन्य लोगों ने जमकर चांदी काटी, वे योगी के शासनकाल में भी हर जगह महत्व पाते रहे तथा ईमानदार एवं वास्तविक पत्रकारों व अन्य लोगों की पूर्ववत उपेक्षा होती रही।
जनता भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुख्यमंत्री येगी से जिस जबरदस्त तलवारबाजी की अपेक्षा कर रही थी, वह उसे नहीं मिली। हमारे यहां भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे तक चप्पे-चप्पे में जिस गहराई से घुसा हुआ है, उससे जनता भीषण रूप से त्रस्त है। लेकिन योगी ने अपनी एक वर्ष की अवधि में जनता को उस यंत्रणा से मुक्त करने का सुअवसर गंवा दिया।
जनता में फैले हुए असंतोष का दूसरा सबसे बड़ा कारण यह है कि चाहे भाजपा के सत्ता वाले गलियारे में हो अथवा संग"न के क्षेत्र में, सभी जगह जनता की न तो समुचित सुनवाई होती है और न उसकी समस्याओं का कारगर हल निकाला जाता है। भारतीय जनता पार्टी के पदेश मुख्यालय में बड़े बड़ों की भीड़ तो दिखाई देती है, किन्तु आम कार्यकर्ता वहां अपने को पूरी तरह उपेक्षित महसूस करता है। सरकारी एवं संग"न, दोनों स्तरों पर निरंतर अपनी उपेक्षा होते रहने से कार्यकर्ता अंत में घर बै" जाता है तथा न तो स्वयं वोट देने निकलता है और न अन्य मतदाताओं को घर से निकालकर मतदान केंद्रों तक ले जाता है। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पदेश सरकार ने जो पोर्टल बना रखे हैं, वे दिखावटी सिद्ध हो रहे हैं।
मुझे स्वयं ऐसे अनुभव हुए हैं कि मैंने जिस संदर्भ में शिकायत की, वहां मेरी शिकायत भेजने एवं उसका समाधान करने के बजाय वह शिकायत ऐसी जगह भेज दी गई, जिसका उससे कोई संबंध नहीं था। जनहित के कई कार्य कराने के लिए मैंने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को आधे दर्जन से अधिक बार पत्र लिखे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जनता की भांति पार्टी के आम कार्यकर्ता भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर होते रहे, किन्तु उन्हें निराशा ही हाथ लगी। हाल में कल्याण सिंह ने मुझसे एक साक्षात्कार में कहा था कि गलत बात नहीं मानी जानी चाहिए, लेकिन सही बात की सुनवाई अवश्यमेव होनी चाहिए तथा इसमें जो भी अफसर या कर्मचारी गफलत करे, उसे क"ाsर दंड दिया जाना चाहिए।
हमारे यहां एक बड़ी समस्या यह है कि गलत काम करने वाले को दंड का कोई भय नहीं रह गया है। सरकार जो भी फैसले करती है, उनका कारगर ढंग से पालन नहीं होता है। उदाहरणार्थ, पूरा पदेश अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों की समस्या से बुरी तरह त्रस्त है। नित्य सड़कों पर भीषण जाम लगा रहता है, जिनमें फंसकर लोगों का कीमती समय तो नष्ट होता ही है, बीमारों की हालत बहुत बिगड़ जाती है। लोगों की जानें भी चली जाती हैं। लेकिन इस गंभीर समस्या की ओर पशासन आंख बंद किए रहता है। जाम से मुक्ति दिलाने के बजाय हमारी पुलिस लोगों को हेलमेट पहनाने में जुट जाती है। चीनी तारों को बांधकर पतंगें उड़ाई जाती हैं, जिससे बिजली तो गायब होती ही है, लोग गंभीर रूप से घायल भी हो जाते हैं। पाबंद के बावजूद गुटखे अलानिया बिकते हैं। सड़कों व अन्य सभी जगह लोग पीक मार-मारकर गंदगी फैलाते हैं और मोदी के स्वच्छता-अभियान की धज्जी उड़ाते हैं, लेकिन कोई भी दंडित नहीं होता है। पतिबंध के बावजूद वाहनों में पेशरहॉर्न व हूटरों का खुलकर इस्तेमाल होता है। ऐसे असंख्य उदाहरण भरे पड़े हैं।

Share it
Top