Home » दुनिया » भारत-अमेरिका संबंध हो सकता है स्वतंत्रता-समृद्धि-शांति का संरक्षकः ट्रंप

भारत-अमेरिका संबंध हो सकता है स्वतंत्रता-समृद्धि-शांति का संरक्षकः ट्रंप

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:14 Nov 2018 3:41 PM GMT

भारत-अमेरिका संबंध हो सकता है स्वतंत्रता-समृद्धि-शांति का संरक्षकः ट्रंप

Share Post

वाशिंगटन, (भाषा)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध स्वतंत्रता, समृद्धि एवं शांति के लिये संरक्षक का काम कर सकता है। ट्रंप ने प्रमुख भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों के साथ दीपावली मनाने के बाद यह कहा।

यह दूसरी बार है जब ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीपावली का त्योहार मनाया है। उन्होंने कहा कि वह व्हाइट हाउस में दीपावली मनाकर उत्साहित हैं।ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ऐतिहासिक रूजवेल्ट रूम में समारोह का दीपक जलाने से पहले कहा, मैं व्हाइट हाउस में इस सुंदर कार्यक्रम की मेजबानी कर उत्साहित हूं। बेहद, बेहद खास लोग। हम आज यहां बेहद खास छुट्टी मनाने के लिये जमा हुए हैं जिसे अमेरिका और पूरे विश्व में बौद्ध, सिख और जैन लोग मनाते हैं।

उन्होंने कहा, यह समारोह अंधेरे के ऊपर उजाले और बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह एक ऐसा अवसर है जो करीबियों, पड़ोसियों और समुदायों को एक-दूसरे के करीब लाता है।

ट्रंप ने कहा, हमारा देश भारतीय और दक्षिण एशियाई विरासत के उन मेहनती नागरिकों का देश होकर सौभाग्यशाली है जो अनगिनत तरीके से हमारे देश को समृद्ध बनाते हैं। हम एक साथ गौरवशाली अमेरिकी परिवार हैं। क्या हम इस बात से सहमत हैं? मुझे ऐसा ही लगता है। मुझे लगता है कि हम सहमत हैं। "ाrक? बेहतर है, इसपर यकीन करिये।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अच्छे संबंध की बात करते हुए कहा, मोदी मेरे दोस्त हैं और अब इवांका भी उनकी दोस्त है। इवांका के मन में भारत और भारतीय लोगों के प्रति काफी सम्मान है।

ट्रंप ने इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच जारी व्यापार वार्ता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, हम काफी कड़ी कोशिश कर रहे हैं कि भारत के साथ अच्छा व्यापार समझौता हो। लेकिन वे बेहद अच्छे व्यापारी हैं। वे बेहद कुशल बातचीत करने वाले हैं। आप इसे सही कहेंगे। सबसे सही। अतः हम काम कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं।

इस मौके पर व्हाइट हाउस में ट्रंप सरकार के कई सारे भारतीय मूल के अधिकारी मौजूद रहे। ट्रंप ने भारतीय राजदूत नवतेज सिंह सरना और उनकी पत्नी डॉ अविना सरना को भी निमंत्रित किया था।

सरना ने संक्षिप्त संबोधन में भारत एवं भारतीय समुदाय को सम्मान देने के लिए ट्रंप का आभार व्यक्त किया।

Share it
Top