Home » दुनिया » ट्रंप का दावा : जादू की तरह मारिया तूफान से मृतकों की संख्या बढ़ी

ट्रंप का दावा : जादू की तरह मारिया तूफान से मृतकों की संख्या बढ़ी

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:15 Sep 2018 3:25 PM GMT

ट्रंप का दावा : जादू की तरह  मारिया तूफान से मृतकों की संख्या बढ़ी

Share Post

वाशिंगटन, (एपी)। कैरोलीना में शुक्रवार को चक्रवात फ्लोरेंस से मची तबाही के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीजों को प्यूर्ते रिको के तूफान से जोड़ते हुए दावा किया कि एक साल पहले वहां भी मृतकों की संख्या किसी जादू की तरह दो अंकों से बढ़ कर तीन हजार हो गई थी।

लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का अनुमान है कि चक्रवाती तूफान मारिया के कारण तकरीबन 3000 लोग मारे गए थे।

ट्रंप ने पिछले कुछ दिनों से मृतकों की संख्या पर लगातार सवाल उ"ाया है। इस संबंध में उन्होंने कल ट्वीट भी किया और कहा कि मृतकों की संख्या पचास गुणा बढ़ा कर बतायी गयी।

ट्रंप ने गुरूवार को डेमोक्रेटिक पार्टी पर प्यूर्ते रिको के मृतकों की संख्या को बढ़ा-चढा कर दिखाने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2017 के तूफान के बाद जब वह वहां दौरे पर गए थे तो केवल छह से 18 लोगों के मरने की खबर दी गयी। कई लोगों की संख्या बाद में जोड़ दी गयी।

ट्रंप ने जब प्यूर्ते रिको का दौरा किया था तो उस वक्त मृतकों की संख्या 16 थी। बाद में संख्या बढ़कर 64 हो गयी। कितने लोगों की मौत हुई इस बारे में पता लगाने के लिए सरकार ने स्वतंत्र अध्ययन कराया था।

जार्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय में मिलकेन इन्स्टीट्यूट स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा करवाए गए अध्ययन में 2975 लोगों के मारे जाने का अनुमान जताया गया।

Share it
Top