Home » दुनिया » जापान के प्रधानमंत्री इस महीने के अंत में चीन की यात्रा पर जाएंगे

जापान के प्रधानमंत्री इस महीने के अंत में चीन की यात्रा पर जाएंगे

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:12 Oct 2018 5:24 PM GMT

जापान के प्रधानमंत्री इस महीने के अंत में चीन की यात्रा पर जाएंगे

Share Post

बीजिंग, (एएफपी)। जापान के प्रधानंमत्री शिंजो आबे इस महीने के अंत में चीन की यात्रा करेंगे।

किसी जापानी प्रधानमंत्री की 2011 के बाद यह पहली चीन यात्रा है। इस यात्रा को दो परस्पर विरोधियों के बीच सुधरते रिश्तों के तौर पर देखा जा रहा है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आबे दोनों देशों के बीच शांति समझौते और मित्रता के 40 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 25 से 27 अक्टूबर तक यहां रहेंगे।

लू ने यहां नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करेगी और द्विपक्षीय सहयोग को वापस पटरी पर ले आएगी।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष बहुपक्षीय और मुक्त व्यापार तंत्र संयुक्त रूप से बरकरार रखने के लिए मिल कर काम करेंगे।

गौरतलब है कि चीन और जापान के संबंध पूर्व चीन सागर में अनेक छोटे द्वीपों पर क्षेत्रीय विवाद के बाद 2012 में खराब हो गए थे।

Share it
Top