Home » दुनिया » अश्वेत सुरक्षा कर्मी पर गोली चलाने के मामले में श्वेत पुलिस अधिकारी के खिलाफ जांच

अश्वेत सुरक्षा कर्मी पर गोली चलाने के मामले में श्वेत पुलिस अधिकारी के खिलाफ जांच

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:14 Nov 2018 3:40 PM GMT
Share Post

शिकागो, (एएफपी)। इलिनॉय स्टेट पुलिस शिकागो में एक बार के बाहर एक संदिग्ध को पकड़ने वाले अश्वेत सुरक्षा कर्मी पर गोली चलाने के मामले में एक श्वेत अधिकारी के खिलाफ जांच कर रही है।

अधिकारी को घटना के बाद छुट्टी पर भेज दिया गया था। घटना रविवार तड़के मिडवेस्टर्न शहर के 32 किलोमीटर दक्षिण में रॉबिन्स शहर के मैनीज ब्लू रूम लाउंज में हुई थी। बार में काम करने वाले सुरक्षा कर्मी जेमेल रॉबरसन (26) ने मामले में उस समय हस्तक्षेप किया था, जब वहां एक झगड़ा शुरू हुआ और किसी ने अचानक वहां गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

इसके बाद स्थानीय पुलिस के कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना में बंदूकधारी सहित चार लोग घायल हो गए थे, लेकिन किसी की भी जान को कोई खतरा नहीं है। चश्मदीदों के मुताबिक इस बीच, नजदीकी मिडलोथिआन गांव से एक पुलिस अधिकारी वहां पहुंचा और उसने रॉबरसन को गोली मार दी, जबकि उसने सुरक्षा कर्मी की वर्दी पहनी थी और उसपर सुरक्षा भी लिखा था।

चश्मदीद एडम हैरिस ने शिकागो टेलीविजन स्टेशन डब्ल्यूजीएन को बताया कि रॉबरसन ने एक व्यक्ति को घुटनों के बल बै"ा रखा था और उसपर बंदूक तान रखी थी। हैरिस ने बताया कि सब लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। वह सुरक्षा कर्मी था लेकिन पुलिस ने एक अश्वेत व्यक्ति को बंदूक के साथ देखा और उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद रॉबरसन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। जांच कर रहे अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन विभाग के एक कर्मी ने उसके (रॉबरसन पर गोली चलाने वाले कर्मी के) श्वेत होने की पुष्टि की है। मिडलोथिआन पुलिस के प्रमुख डेनियल डेलाने ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि जेमेल रॉबरसन एक बहादुर व्यक्ति था जो मौके पर मौजूद बंदूकधारियों का खात्मा करने के लिए पूरी जान लगा रहा था।

इलिनॉय स्टेट पुलिस ने पूरे मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। रॉबरसन के परिवार ने मिडलोथिआन गांव और अज्ञात अधिकारी के खिलाफ अश्वेत सुरक्षाकर्मी की हत्या के मामले के मुकदमा भी दायर किया है। सोशल मीडिया की एक खबर के अनुसार रॉबरसन के अंतिम संस्कार के लिए गो फंड मी अभियान ने ऑनलाइन 90,000 डॉलर भी एकत्रित किए हैं।

Share it
Top