Home » दुनिया » अमेरिका ने पाकिस्तान में राजनीतिक उम्मीदवारों पर कायरतापूर्ण हमलों की निंदा की

अमेरिका ने पाकिस्तान में राजनीतिक उम्मीदवारों पर कायरतापूर्ण हमलों की निंदा की

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:14 July 2018 2:47 PM GMT

अमेरिका ने पाकिस्तान में राजनीतिक उम्मीदवारों पर  कायरतापूर्ण  हमलों की निंदा की

Share Post

वाशिंगटन , (भाषा)। अमेरिका ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तुनख्वा प्रांतों में राजनीतिक प्रत्याशियों और उनके समर्थकों पर हुये हमलों को पाकिस्तानी लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से रोकने के लिए कायरतापूर्ण प्रयास करार दिया।

बलूचिस्तान और खैबर पख्तुनख्वा प्रांतों में दो अलग अलग चुनावी रैलियों को कल निशाना बनाकर किये गये हमलों में बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के नेता नवाबजदा सिराज रायसानी सहित कम से कम 133 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक घायल हो गये। कल की हिंसा 25 जुलाई को होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक प्रत्याशियों पर हो रहे हमलों की श्रृंखला में सबसे घातक था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हीथर र्नेट ने कल कहा , ये हमले पाकिस्तानी लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित करने के लिए कायरतापूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया , हम मारे गये लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हैं और घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करते हैं। हम पाकिस्तान के लोगों और व्यापक दक्षिण एशिया क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ उनकी लड़ाई में हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

Share it
Top