menu-search
Fri Apr 26 2024 22:27:21 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 5198
अफगानिस्तान में 17 आतंकवादी ढेर
Share Post
गज़नी, (वार्ता)। अफगानिस्तान के गज़नी प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में कम से कम 17 आतंकवादी मारे गए हैं और 20 अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। गज़नी की प्रांतीय सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता आरिफ नूरी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलें ने गिलान, गेरो और अंदार जिलों में बुधवार से आतंकवादियों के खिलाफ जोरदार अभियान छेड़ रखा था और इसी दौरान मुठभेड़ में 17 आतंकवादी मारे गए हैं तथा तीन अन्य घायल हुए हैं।
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire