Home » दुनिया » उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों के उल्लंघन की 20 देशों में जांच कर रहा संयुक्त राष्ट्र

उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों के उल्लंघन की 20 देशों में जांच कर रहा संयुक्त राष्ट्र

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:12 March 2019 3:08 PM GMT

उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों के उल्लंघन की 20 देशों में जांच कर रहा संयुक्त राष्ट्र

Share Post

संयुक्त राष्ट्र, (एपी)। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने कहा है कि वे विश्व निकाय द्वारा उत्तर कोरिया पर लगाए गए प्रतिबंधों के उल्लंघन की लगभग 20 देशों में जांच कर रहे हैं।

उत्तर कोरिया पर आरोप है कि वह प्रतिबंधों के बाद भी अवैध तरीके से चीन से परमाणु खरीद गतिविधियों से लेकर सीरिया की सरकार के साथ हथियार संबंधी गतिविधि और ईरान, लीबिया तथा सूडान के साथ सैन्य सहयोग में शामिल है। विशेष पैनल द्वारा सुरक्षा परिषद को सौंपी गई 66 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया का परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम जस का तस है। विशेषज्ञों ने कहा कि वे उत्तर कोरिया और राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार के बीच की गतिविधियों की लगातार जांच कर रहे हैं। पैनल ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन किए जाने की लगभग 20 देशों में जांच की जा रही है।

Share it
Top