Home » दुनिया » मैक्रों की लोकप्रियता में 25 प्रतिशत की गिरावट

मैक्रों की लोकप्रियता में 25 प्रतिशत की गिरावट

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:18 Nov 2018 3:37 PM GMT

मैक्रों की लोकप्रियता में 25 प्रतिशत की गिरावट

Share Post

पेरिस, (एएफपी)। फांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों की लोकप्रियता में 25 प्रतिशत की गिरावट आई है। चुनावों पर नजर रखने वाले एक शोध समूह ने रविवार को यह सर्वे प्रकाशित किया।

देशभर में ईंधन की ऊंची कीमतों के खिलाफ येलो वेस्ट प्रदर्शन के एक दिन बाद पत्रिका दू दिमांशे में यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई। प्रदर्शन के बारे में विश्लेषकों ने कहा कि यह सर्वे 40 वर्षीय राष्ट्रपति को लेकर नाराजगी को दिखाता है। सर्वे के अनुसार, केवल चार प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे मैक्रों के प्रदर्शन से बहुत संतुष्ट हैं जबकि 21 प्रतिशत ने लगभग संतुष्टि जताई। इसके मुताबिक, 34 प्रतिशत ने लगभग असंतुष्टि जताई जबकि 39 प्रतिशत ने अत्यंत असंतोष जाहिर किया। यह सर्वेक्षण।,957 लोगों पर नौ से 17 नवंबर के बीच किया गया। ये नतीजे राष्ट्रपति के चुनाव के बाद राष्ट्रपति पर राय बदलने के फांसीसी मतदाताओं के लंबे समय से रहे रुझान को दिखाते हैं। ऐसा ही फांस्वा ओलांद और निकोलस सरकोजी के साथ हुआ था।

Share it
Top