Home » दुनिया » पुर्तगाल के मदीरा द्वीप पर बस पलटने से जर्मनी के 29 पर्यटकों की मौत

पुर्तगाल के मदीरा द्वीप पर बस पलटने से जर्मनी के 29 पर्यटकों की मौत

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:18 April 2019 3:38 PM GMT
Share Post

कनिको, (एएफपी)। पुर्तगाल के मदीरा द्वीप पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बृहस्पतिवार को जर्मनी के 29 पर्यटकों की मौत हो गई है। बस पलटने के बाद ढलान के नीचे एक घर से जा टकराई। राहत कर्मियों ने घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मृतकों में अधिकतर की उम्र 40-50 के बीच थी। दुर्घटना में 11 पुरुषों और 18 महिलाओं की मौत हो गयी। सभी जर्मनी के नागरिक थे। मदीरा पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय स्थान है।

Share it
Top