Home » दुनिया » अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले चीन में छाया योग का जादू

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले चीन में छाया योग का जादू

👤 admin5 | Updated on:18 Jun 2017 3:27 PM GMT

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले चीन में छाया योग का जादू

Share Post

बीजिंग, (भाषा) संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय योग से पहले चीन में योग का जादू छा गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे देश में कार्यक्ढ्रम आयोजित हो रहे हैं और इसमें हजारों चीनी नागरिक हिस्सा ले रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि वह भारत के बाद यहां योग का दूसरा सबसे बड़ा उत्सव आयोजित करेंगे।

बीजिंग की प्रसिद्ध महान दीवार सहित कई पार्कों, झीलों और रिजॉर्ट को योग स्थान के तौर पर बनाया गया है और इन जगहों पर अधिकारिक और गैर अधिकारिक योग कार्यक्ढ्रम आयोजित हो रहे हैं।

कई सालों में योग यहां काफी लोकप्रिय हुआ है और यह चीन के प्राचीन शारीरिक फिटनेस वाले मार्शल आर्ट्स को टक्कर दे रहा है। योग को अधिकारिक मंजूरी चीनी प्रधानमंत्री ली द्रींग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दौरे पर साझा कार्यक्ढ्रम में दी थी। चीन ने संयुक्त राष्ट्र में भारत द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का भी समर्थन किया था। भारत के बाद पहला योग कॉलेज भारत और चीन द्वारा साझा रूप से कुनमिंग में यूनान मिंजु विश्वविद्यालय में खोला गया है। विश्वविद्यालय ने भी कई योग कार्यक्ढ्रम आयोजित कराए हैं। भारतीय योग विशेषज्ञ मनमोहन भंडारी ने कहा, जब से संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को योग दिवस घोषित किया है, तब से चीन के बडे-छोटे सभी शहरों में इस दिन को योग उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। वह अपनी चीनी पत्नी यीन यान के साथ मिलकर योगी योगा स्कूल चलाते हैं। भारतीय दूतावास भी इस मौके पर दर्जनों कार्यक्ढ्रम आयोजित कर रहा है। सबसे बड़ा कार्यक्ढ्रम चीन की महान दीवार पर 20 जून को आयोजित किया जाएगा। पहली बार दूतावास आयुष मंत्रालय और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के साथ मिलकर 20 युवा योग दूतों को यहां आमंत्राित किया है।

Share it
Top