Home » दुनिया » पुर्तगाल में जंगलों में लगी भीषण आग से 62 लोगों की मौत

पुर्तगाल में जंगलों में लगी भीषण आग से 62 लोगों की मौत

👤 admin5 | Updated on:18 Jun 2017 3:28 PM GMT

पुर्तगाल में जंगलों में लगी भीषण आग से 62 लोगों की मौत

Share Post

पेनेला (एएफपी)। मध्य पुर्तगाल के जंगल में लगी भीषण आग में कम से कम 62 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य झुलस गये हैं। सरकार ने आज कहा कि अधिकांश की मौत कार में जलकर हुई है।

कोइंब्रा से करीब 50 किलोमीटर दूर पेडोगाओ ग्रांडे म्यूनिसिपलिटी के जंगल में कल अपराह्न आग भड़क उ"ाr थी। अग्निशमन दल के 600 कर्मचारी और 160 वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया है। आग बेहद तेजी से कई जगहों पर फैल गयी।

लिस्बन के निकट सिविल प्रोटेक्शन मुख्यालय में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा, दुर्भाग्य से जंगलों में लगी आग के संदर्भ में हाल के वर्षों में हमारे द्वारा देखी गयी सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से यह एक लगती है। उन्होंने कहा, हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। प्राथमिकता उन लोगों को बचाने की है जो अब भी खतरे में हो सकते हैं। उन्होंने कहा, अभी पहली प्राथमिकता आग पर काबू पाने की है। इसके बाद ही हम समझ पाएंगे कि हुआ क्या था। पुर्तगाल में कई इलाकों में सप्ताहांत का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चला गया था। देश भर में जंगलों में आग लगने के 60 मामले सामने आये और इन पर काबू पाने के लिये 1700 दमकलकर्मियों को लगाया गया है।

गृह मंत्री जॉर्ज गोम्स ने कहा कि लीरिया क्षेत्र में आग से झुलसकर 57 लोगों की मौत हुई है इनमें से अधिकतर लपटों में घिरी अपनी कारों में फंस गये थे। कम से कम 59 लोग झुलस गये हैं।

गोम्स ने कहा, चार जगहों पर आग अब भी भड़की हुई है। उन्होंने कहा कि इनमें से दो जगह यह बेहद तेजी से फैल रही है। यह कहना मुश्किल है कि वे लपटों से दूर जा रहे थे या फिर अचानक लपटों ने उन्हें घेर लिया। प्रधानमंत्री के मुताबिक सूखी आंधी इस भीषण आग की वजह हो सकती है। कोस्टा ने कहा कि आग की वजह से कई गांव प्रभावित हुये हैं और उनमें से कुछ में लोगों को निकालने की प्रक्ढ्रिया शुरू की गयी है। अधिकारी अभी तत्काल इस आग से हुये कुल नुकसान का आकलन करने में विफल रहे। कोस्टा ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में काम कर रहे पुर्तगाली दमकलकर्मियों की मदद के लिये स्पेन ने रविवार की सुबह पानी का छिड़काव करने वाले दो विमान भेजे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय शोक की अवधि का ऐलान किया जायेगा। यूरोपीय संघ के आयोग प्रमुख ज्यां-क्लाउडे जंकर ने ट्वीट किया, पुर्तगाल के पीड]ितों के साथ मेरी सहानुभूति है। मैं दमकलकर्मियों के साहस की सराहना करता हूं। यूरोपीय संघ का नागरिक सुरक्षा तंत्र सक्ढ्रिय है और मदद करेगा।

राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो ने लीरिया क्षेत्र का दौरा कर पीड]ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, सभी पुर्तगाली लोगों की तरफ से मैं उनका दर्द साझा कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि आग का सामना करने पर दमकलकर्मी जो कुछ कर सकते थे उन्होंने किया।

Share it
Top