Home » दुनिया » चीन की मदद से पाकिस्तान 2022 में भेजेगा अंतरिक्ष यात्री

चीन की मदद से पाकिस्तान 2022 में भेजेगा अंतरिक्ष यात्री

👤 Veer Arjun | Updated on:16 Sep 2019 12:42 PM GMT

चीन की मदद से पाकिस्तान 2022 में भेजेगा अंतरिक्ष यात्री

Share Post

इस्लामाबाद । चीन की मदद से पाकिस्तान साल 2022 तक अपना पहला अंतरिक्ष यात्री भेजने की योजना बना रहा है। ये बातें विज्ञान और प्रौद्योगिकी चौधरी फवाद हुसैन ने कहीं। समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, चौधरी फवाद हुसैन ने कहा कि अंतरिक्ष यात्री के चयन की प्रक्रिया 2020 में शुरू होगी। उन्होंने आगे कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पाकिस्तान और भारत के बीच अगर सहयोग होता है, तो यह क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगा।

चौधरी ने कहा कि शुरू में 50 लोगों का चयन किया जाएगा, जिसके बाद इस सूची में से 2022 में 25 लोगों का चुनाव किया जाएगा और इनमें से सिर्फ एक व्यक्ति को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। अंतरिक्ष यात्री के चयन में पाकिस्तान की वायु सेना की अहम भूमिका होगी। फवाद ने यह भी कहा कि सोवियत रूस के बाद पाकिस्तान एशिया का दूसरा देश है, जिसने अपना रॉकेट 1963 में अंतरिक्ष में भेजा। विदित हो कि पिछले साल पाकिस्तान ने चीन के लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल करके दो स्वदेशी उपग्रह को कक्षा में प्रक्षेपित किया था।

Share it
Top