Home » दुनिया » ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद के लिए पांच नाम चुने

ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद के लिए पांच नाम चुने

👤 Veer Arjun | Updated on:18 Sep 2019 8:24 AM GMT

ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद के लिए पांच नाम चुने

Share Post

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद के लिए संभावित पांच लोगों के नामों का चुनाव किया है। ट्रंप ने यह चुनाव जॉन बोल्टन को निकाल देने के एक सप्ताह बाद किया है। उन्होंने जॉन बोल्टन को यह कहकर निकाल दिया कि उन्होंने बड़ी गलतियां की हैं और वह प्रशासन के लायक नहीं थे।

ट्रंप ने इस पद के लिए रॉबर्ट ओ ब्रायन, रिक वाड्डेल, लीसा-गोरडन हेगेरटी, फ्रेड फल्टिज, कीथ केल्लोग का चुनाव किया है। हालांकि यह सूची अभी पूरी नहीं है।

ओ ब्रायन गृह मंत्रालय में राष्ट्रपति के विशेष दूत हैं। मेजर जनरल वाड्डेल साल 2017-18 में ट्रंप के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे। वर्तमान में संयुक्त प्रमुखों के अध्यक्ष के सहायक हैं। लीसा-गोरडन हेगेरटी, वर्तमान में ऊर्जा विभाग में परमाणु सुरक्षा के अंडर सेक्रेटरी हैं और राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा प्रशासन के प्रशासक हैं। आर्मी जनरल केल्लोग अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस के वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं और फ्लीट, बोल्टन के पूर्व कर्मचारियों के प्रमुख और सीआईए के पूर्व विश्लेषक हैं।

ट्रंप ने ओ ब्रायन की सराहना करते हुए कहा कि वह शानदार हैं। केलोग के बारे में ट्रंप ने कहा कि ' आई लाइक कीथ केलोग' केलोग शुरू से मेरे साथ हैं। वाडेल के बारे में उन्होंने कहा कि वह उन्हें पसंद करते हैं। व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि यह फाइनल लिस्ट नहीं है। अन्य लोगों के नामो पर विचार किया जा रहा है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रीशम ने कहा कि जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद के नाम की पूरी सूची नहीं है। अन्य लोगों के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि बोल्टन का नियुक्ति इस पद पर 2018 में हुई थी। वह ट्रंप के तीसरे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे। इनसे पहले ये जिम्मेदारी माइकल फ्लिन और एचआर मैक मास्टर निभा चुके हैं।

Share it
Top