Home » दुनिया » समुद्री डाकुओं ने रिहा किए 19 भारतीय

समुद्री डाकुओं ने रिहा किए 19 भारतीय

👤 manish kumar | Updated on:20 Jan 2020 1:03 PM GMT

समुद्री डाकुओं ने रिहा किए 19 भारतीय

Share Post

अबुजा । समुद्री डाकुओं ने अफ्रीका के पश्चिमी तट के पास से पिछले महीने दिसम्बर में वाणिज्यिक पोत से अगवा किए गए 19 भारतीयों को शनिवार को नाइजीरिया तट पर रिहा कर दिया। एक भारतीय की इनकी कैद में मौत हो चुकी है। भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी।

अफ्रीका के पश्चिमी तट के पास पोत एमटी ड्यूक से 15 दिसम्बर को चालक दल के 20 भारतीय सदस्यों को समुद्री डाकुओं ने अगवा किया था। अबुजा में भारतीय उच्चायोग ने रविवार को ट्वीट किया है कि 19 भारतीय नागरिकों को शनिवार को रिहा कर दिया गया। डाकुओं के 'प्रतिकूल स्थितियों' में कैद में रखे जाने के कारण एक भारतीय की मौत हो गई।

इस बीच भारत ने अगवा भारतीयों की रिहाई में सहयोग के लिए नाइजीरियाई अधिकारियों का आभार जताया है। उच्चायोग ने ट्वीट किया है कि भारत सरकार और उच्चायोग ने एमवी ड्यूक से 15 दिसम्बर को अगवा किए गए 20 भारतीय नाविकों की रिहाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और नाइजीरिया सरकार के साथ मिलकर काम किया। दुखद है कि प्रतिकूल परिस्थितियों में कैद एक भारतीय की मौत हो गई। हमारी गहरी संवेदनाएं। दूतावास उनकी तेजी से वापसी की कोशिश कर रहा है। अबुजा में भारतीय उच्चायोग ने इस मुद्दे को नाइजीरियाई अधिकारियों और पड़ोसी देशों के समक्ष भी उठाया था।

Share it
Top