Home » दुनिया » कोरोनावायरस फ्रांस पहुंचा, दर्ज हुए दो मामले

कोरोनावायरस फ्रांस पहुंचा, दर्ज हुए दो मामले

👤 manish kumar | Updated on:25 Jan 2020 8:40 AM GMT

कोरोनावायरस फ्रांस पहुंचा, दर्ज हुए दो मामले

Share Post

पेरिस । फ्रांस में भी कोरोनावायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है। दो लोगों में से एक वह व्यक्ति है जो हाल ही में चीन से लौटा है।

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री एग्निज बजिन ने बताया कि फ्रांस के शहर पैरिस और बोरडिऑक्स में मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संक्रमित व्यक्ति ने फ्रांस आने के बाद 10 लोगों से संपर्क किया।

बोरडिऑक्स के इस मरीज की उम्र 48 साल है और हाल ही में वुहान होकर लौटा है। 23 जनवरी को वायरस के लक्षण पाए जाने के चलते उन्होंने डॉक्टरों से संपर्क किया। कल से वह अस्पताल में भर्ती हैं उन्हें एक अलग चैम्बर में रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि यह वायरस चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुआ था जो अब दुनिया के कई देशों तक फैल गया है। चीन, नेपाल, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, जापान, ताइवान जैसे देशों में यह वायरस अपने पैर पसार रहा है।

एजेंसी (हिस)

Share it
Top