Home » दुनिया » नेपाल में हुए भूस्खलन में अभी भी लापता हैं 19 लोग

नेपाल में हुए भूस्खलन में अभी भी लापता हैं 19 लोग

👤 manish kumar | Updated on:11 July 2020 8:00 AM GMT

नेपाल में हुए भूस्खलन में अभी भी लापता हैं 19 लोग

Share Post

नई दिल्ली। पश्चिमी नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण विभिन्न स्थानों में हुए भूस्खलन के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 19 लोग लापता हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।

कास्की जिले के पोखरा शहर के सारंगकोट और हेमजन इलाकों में 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 5 लोगों की मौत शुक्रवार तड़के पोखरा के सारंगकोट में भूस्खलन के कारण घर ढह जाने के कारण हुई। इस घटना में 10 अन्य घायल हो गए हैं और इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

गुरुवार रात को भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में लामंजग जिले के बेसिसशहर में एक परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। रुकुम जिले के आठबिस्कोट इलाके में 2 अन्य लोगोंो की मौत हो गई।

इसी बीच जाजोरकोट जिले में 2 अन्य घरों के ढहने से 12 लोग लापता हैं और म्यागी जिले में भी घर ढहने के बाद 7 लोग लापता हो गए हैं।

नेपाल में पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण नारायणी और अन्य प्रमुख नदियों का पानी तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों तक लगातार बारिश की भविष्यवाणी की है।एजेंसी

Share it
Top