Home » दुनिया » नाइजीरिया में अलगाववादियों का हमला, 6 पुलिस कर्मियों की मौत

नाइजीरिया में अलगाववादियों का हमला, 6 पुलिस कर्मियों की मौत

👤 manish kumar | Updated on:6 April 2021 7:36 AM GMT

नाइजीरिया में अलगाववादियों का हमला, 6 पुलिस कर्मियों की मौत

Share Post

नाइजर । नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्वी इलाके में अलगाववादियों ने पुलिस और सेना पर हमला कर सरकारी इमारतों और जेल को नुकसान पहुंचाया है। इस हमले में जेल में बंद करीब 2 हजार कैदी भाग गए हैं। इस हमले में करीब 6 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार हमले के बाद कई सारे कैदी जेल से भाग निकले।

बताया जा रहा है कि अनुसार हमला ओवेरी शहर में सोमवार तड़के हुआ जो करीब दो घंटे तक जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने इस दौरान कई सरकारी इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया। हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन नाइजीरिया के पुलिस महानिरीक्षक ने अलगाववादियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस जेल में करीब 2000 से ज्यादा कैदी थे।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी इस समय स्वास्थ्य संबंधी कारणों से 2 हफ्ते के लिए लंदन में हैं और उन्होंने वहीं से इस हमले की निंदा की है। उन्होंने हमले को आतंकवादी कृत्य करार दिया। घटना के बाद आसपास के दो शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Share it
Top