Home » स्वास्थ्य » हर उम्र में रहें स्वस्थ जया तिवारी

हर उम्र में रहें स्वस्थ जया तिवारी

👤 | Updated on:29 May 2010 3:18 PM GMT
Share Post

पूरी तरह स्वस्थ और निरोग रहने का सही मतलब क्या है बेशक जब आप बीस साल के होते हैं तो पूरी तरह सािढय और फुर्तीले होते हैं। पर पचास साल के व्यक्ति एक छोटे बच्चे की तरह सीढ़ियाँ चढ़ सकता है, शायद नहीं। यह आलेख आपको बताएगा कि कैसे आप अलग-अलग उम्र में स्वस्थ रह सकते हैं। जीवन की किस उम्र में आपको किस तरह की देखभाल की जरूरत पड़ सकती है और आप क्या कर सकते हैं। उम्र के अलग-अलग पड़ाव में अपने आप को जानें- 30 साल तक अगर आप तीस मीटर की दूरी पर पेड़ के गिरते पत्ते को देख सकते हैं तो समझिए आपकी आँखें सही हैं। आपके दिल की धड़कन एक मिनट में साठ बार धड़कती है। आप आराम से आगे की ओर झुककर कोई भी चीज उठा सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि  आपका शरीर बिलकुल सही आकार में है। अगर आप लगातार बैठे रहते हैं तो थोड़े-थोड़े समय पर अपनी स्थिति बदलते रहें। लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करें। इस उम्र में बहुत लोग काफी तेज आवाज में संगीत सुनते हैं, यह गलत है। पढ़ने और टीवी देखने से आँखों के रेटिना में सूजन हो सकती है। आपको अपने दिल की चिंता करने की जरूरत नहीं है बिलकुल ठीक होते हैं। आपको सिगरेट और वसायुक्त भोजन से दूर रहना चाहिए। 30 से 45 साल तक अगर इस उम्र में आप चश्मा नहीं पहनते हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं। आपकी आँखें सही हैं। अगर आप एक मीटर की दूरी से घड़ी की टिक-टिक सुन सकते हैं तो आपकी सुनने की शक्ति सही है।  

Share it
Top