Home » आपके पत्र » पाकिस्तान को वांछित सहायता क्यों नहीं मिलती?

पाकिस्तान को वांछित सहायता क्यों नहीं मिलती?

👤 | Updated on:26 Sep 2010 1:01 AM GMT
Share Post

पाकिस्तान आज दुनिया का सबसे आपदाग्रस्त क्षेत्र है। 1947 में जन्मा भारत जहां आज महाशक्तियों में शुमार हो रहा है वहीं पाकिस्तान अपने गलत सोच धर्मांधता और भाड़े का टट्टू बनने की वजह से एक अलोकप्रिय राष्ट्र बन गया है। लाखों लोग बाढ़ से पीड़ित हुए हैं जिनमें से ज्यादातर बेघर हो गए हैं। सारी दुनिया मदद करना चाहती है लेकिन वहीं भारत से भी ज्यादा और इतना ज्यादा भ्रष्टाचार है कि विदेशी सहायतादाता संस्थान व देश यह सोचते हैं कि यह रकम फौजियों, राजनेताओं या भ्रष्ट अफसरशाही की जेबों में पहुंच जाएगी। सबसे ज्यादा मदद अमेरिका ने इस गरज से दी है कि उसे मुसलमान पाकिस्तानी सेना के हाथों हजारों मुसलमान आतंकवादियों को मरवाना है। दूसरा  दाता देश सउदी अरब है जो वहां से भागे राजनेताओं को शरण देता है और जब वे सत्ता में आते हैं तो अरबों-खरबों की सम्पत्ति ये शेख कोड़ियों में खरीद लेते हैं।  दुनिया में इस्लामिक आतंक फैलाने में सउदी अरब और पाकिस्तान पार्टनर हैं। भारत ने भी आपदा धर्म निभाने के लिए ढाई करोड़ डालर की सहायता दी थी जो उसने काफी ढोंग करने के बाद स्वीकारी है। पाकिस्तान भारत विरोध में इतना अंधा हो गया है कि वह असलियत से गुमराह है। -ठाकुर सोहन सिंह, बीकानेर, राजस्थान।  

Share it
Top